◆ धरने और हंगामे के बाद हुआ भर्ती, व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
◆ वीडियो वायरल, यूजर बोले तय हो जवाबदेही
अयोध्या। जिला अस्पताल एक बार फिर अपनी कार्यप्रणाली को लेकर कठघरे में है। मरीजों और तीमारदारों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतों के बीच अब एक लावारिस बीमार व्यक्ति के साथ कथित उपेक्षा का मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था की मानवीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अयोध्या समाचार नहीं करता है।
इमरजेंसी में उपचार के बजाय सवाल-जवाब
