Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजनपद को आईजीआरएस में प्रदेश में मिला प्रथम स्थान

जनपद को आईजीआरएस में प्रदेश में मिला प्रथम स्थान


अंबेडकर नगर। मुख्यमंत्री के सर्वोच्च प्राथमिकता आइजीआरएस में जिलाधिकारी अविनाश सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। आइजीआरएस  रैंकिंग में माह जनवरी में प्रदेश के 75 जनपदों में जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। आइजीआरएस पोर्टल  के माध्यम से प्रत्येक माह जिले की रैंकिंग जारी की जाती है,  प्रगति विभागवार दर्ज होती है, इसके अंतर्गत शिकायतों का ससमय व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना होता है। इसी क्रम में माह जनवरी 2024 की रैंकिंग जारी की गई है, जिसमें  जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

जिलाधिकारी द्वारा आईजीआरएस रैंकिंग में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर जनपद स्तरीय समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई दी है एवं उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी/कर्मचारी आगे भी टीम भावना के साथ इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिकारी प्रातः 10 से 12:00 बजे तक जनसुनवाई करें और आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का ससमय व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें, और जिससे जनपद आगे भी प्रथम स्थान प्राप्त करता रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments