Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमूर्ति लगवाने के लिए उप जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

मूर्ति लगवाने के लिए उप जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण


जलालपुर अंबेडकर नगर। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न नगरों एवं बाजारों में चौराहो तथा तिराहो पर महापुरुषों की प्रतिमा लगाए जाने के क्रम में जलालपुर स्थित मालीपुर तिराहे पर शिवाजी की मूर्ति लगाने हेतु स्थल निरीक्षण किया गया। स्थल निरीक्षण हेतु उप जिलाधिकारी पवन कुमार जायसवाल जिले से आए नाजिर सत्य प्रकाश श्रीवास्तव तहसीलदार पदमेश श्रीवास्तव ने मौके पर जाकर मूर्ति लगाये जाने हेतु स्थल निरीक्षण किया। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी ने बताया कि महापुरुषों की स्मृति को ताजा बनाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। स्थल निरीक्षण रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी शासन द्वारा निर्देश प्राप्त होने के बाद मूर्ति लगाने का कार्य किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments