Saturday, July 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमुकदमा नहीं दर्ज करवाने की नसीहत देने वाला सिपाही लाइन हाजिर

मुकदमा नहीं दर्ज करवाने की नसीहत देने वाला सिपाही लाइन हाजिर

आलापुर अंबेडकर नगर। जहांगीरगंज थाने में तैनात सिपाही दीपक यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया।छेड़खानी के एक गम्भीर मामले में एक आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुँची महिला को उक्त सिपाही ने मुकदमा नहीं दर्ज करवाने की नसीहत दी थी। जबकि थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने मुकदमा दर्ज करवाने को लेकर महिला को सिपाही द्वारा थाने बुलवाने के लिए भेजा गया था। पीडिता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिन्हा की फौरी जांच में सिपाही दोषी पाया गया जिसके बाद उसके विरुद्ध त्वरित रूप से विभागीय कार्रवाई की गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments