◆ बैठक में पीडब्लूडी तथा यूपीपीसीएल के जेई के अनुपस्थित रहने पर मांगा गया स्पष्टीकरण
अयोध्या। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बाल विकास विभाग की गहन समीक्षा बैठक की। बैठक में आंगनबाड़ी सेवाओं की स्थिति, चयन प्रक्रिया, निर्माण कार्यों और कुपोषित बच्चों की देखभाल को लेकर निर्देश दिए गए।
रिक्तपदोंपरजल्दहोगीभर्ती
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिले में आंगनबाड़ीकार्यकत्रीके 194 और आंगनबाड़ीसहायिकाके 932 पद रिक्त हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने के बाद चयन प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चयन मानक, पात्रता, निवास प्रमाण और एपीएल/बीपीएल मानदंडों से संबंधित दिशा-निर्देशों को सार्वजनिक रूप से प्रचारित करने को कहा गया।
निर्माणकार्योंमेंतेजीलानेकेनिर्देश
बैठक में अयोध्याधामक्षेत्रमेंस्वीकृत 70 नएआंगनबाड़ीकेंद्रभवनों के निर्माण की समीक्षा भी की गई। नगर निगम अयोध्या को निर्माण कार्य की गति बढ़ाने तथा विवादित स्थलों के समाधान के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने कहा कि वर्ष 2023-24 और 2024-25 के तहत चल रहे भवन निर्माण, बाल मैत्री शौचालय, पेयजल, लर्निंग लैब्स और सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों के सभी कार्य एकमाहकेभीतरपूर्ण किए जाएं।
कुपोषणपरनिगरानीबढ़ानेकेआदेश
बैठक में कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों की देखरेख में लापरवाही पर नाराजगी जताई गई। ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस के सत्रों में निगरानी कमजोर पाई गई। इस पर चारमुख्यसेविकाओंकावेतनरोकागया —ललिता विशाखा, सरिता सचान, सूधा देवी और शकुन्तला दूबे। इसी प्रकार ई-केवाईसी कार्यों में शिथिलता बरतने पर आठमुख्यसेविकाओंकावेतनभीबाधित किया गया।
सीडीओ ने बताया कि अब सभी मुख्य सेविकाएं ऑनलाइननिरीक्षण करेंगी। इससे उनकी लोकेशन और कार्यस्थल पर वास्तविक उपस्थिति की जांच संभव होगी। उन्होंने कहा, यहपहलकरनेवालाअयोध्याप्रदेशकापहलाजनपदहै, जिससेआंगनबाड़ीकेंद्रोंकीनिगरानीमेंपारदर्शिताआएगी।
लापरवाहअधिकारियोंपरकार्रवाईकेसंकेत
बैठक में लोक निर्माण विभाग (सीडी-4) और यूपीपीसीएल के सहायक अभियंता के अनुपस्थित रहने पर सीडीओ ने स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाकार्यक्रमअधिकारी, बालविकासपरियोजनाअधिकारी, खंडविकासअधिकारी, मुख्यचिकित्साधिकारी, बेसिकशिक्षाअधिकारी, उपायुक्तमनरेगा, अपरनगरआयुक्त समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।