अयोध्या । पावन कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अयोध्या नगरी आज आस्था और भक्ति के सागर में डूबी हुई है। भोर होते ही सरयू तट पर लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर पुण्य अर्जित किया। “जय सरयू मैया” और “जय श्री राम ” के उद्घोष से पूरी अयोध्या राममय हो उठी है। प्रशासन के अनुसार अब तक दो लाख से अधिक भक्त सरयू तट पहुंच चुके हैं, जबकि दिन भर में यह संख्या पाँच लाख के पार जा सकती है।
आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम
सरयू स्नान के बाद श्रद्धालु पवित्र जल लेकर नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे हैं। मंदिर तक पहुँचने वाले मार्ग पर प्रशासन ने एक दर्जन स्थानों पर बैरीकेटिंग की व्यवस्था की है, ताकि भीड़ को नियंत्रित तरीके से आगे बढ़ाया जा सके। नागेश्वरनाथ मंदिर का गर्भगृह संकरा होने के कारण पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं को सावधानीपूर्वक अंदर-बाहर कराया जा रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था चाक–चौबंद
