Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दबंगों का तालाब पर कब्जा, शिकायत के बावजूद प्रशासन मौन

दबंगों का तालाब पर कब्जा, शिकायत के बावजूद प्रशासन मौन

0

अम्बेडकर नगर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के मनसापुर गांव में सार्वजनिक तालाब पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा जमाने का मामला सामने आया है। गांव के कुछ लोगों द्वारा तालाब की जमीन पर लगातार कब्जा किया जा रहा है, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह तालाब राजस्व अभिलेखों में सार्वजनिक संपत्ति के रूप में दर्ज है, फिर भी दबंगों ने उस पर सामग्री रख दी है और धीरे-धीरे पूरे तालाब को पाटने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासनिक उदासीनता के चलते इन दबंगों के हौसले बुलंद हैं।

शिकायतकर्ता ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही तालाब से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया, तो यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और गांव की अन्य सार्वजनिक जमीनें भी कब्जे की चपेट में आ जाएंगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब हस्तक्षेप करने की मांग की है।

इस पूरे प्रकरण को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक इस मामले को संज्ञान में लेता है और अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई करता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version