Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बिना मानक चल रहे निजी अस्पतालों पर कार्रवाई, तीन की ओटी सील

बिना मानक चल रहे निजी अस्पतालों पर कार्रवाई, तीन की ओटी सील

0

◆ खंडासा और कुमारगंज क्षेत्र के अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी


अयोध्या। जिले में बिना मानक संचालन कर रहे निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार की देर रात मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुशील कुमार बानियान के नेतृत्व में विभागीय टीम ने खंडासा और कुमारगंज क्षेत्र के तीन निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर तीनों अस्पतालों की ऑपरेशन थियेटर (ओटी) सील कर दी गईं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम सबसे पहले रात 11 बजे खंडासा के अमन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर पहुंची, जहां मानक के अनुसार स्टाफ की अनुपस्थिति पाई गई। इसके बाद टीम ने कुमारगंज क्षेत्र के रामनगर स्थित ग्लोब मेडिकल सेंटर और वी स्पार्क हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। यहां भी मानकों का अभाव मिला। सीएमओ ने आदेश दिया हैं कि जिन अस्पतालों में आईसीयू या सीसीयू की सुविधा दी जा रही है, वहां न्यूनतम एक एमबीबीएस चिकित्सक की 24 घंटे मौजूदगी अनिवार्य है। इसके साथ अस्पतालों में पंजीकरण के समय दिए गए मानव संसाधन की वास्तविक उपस्थिति निरीक्षण के समय होनी चाहिए। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि तीनों अस्पतालों में निर्धारित मानकों की अवहेलना पाई गई, जिससे मरीजों की सुरक्षा से समझौता हो रहा था। इसीलिए तत्काल प्रभाव से इनकी ओटी सील कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version