Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। थाना मालीपुर क्षेत्र के ग्राम धमरूआ में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राममिलन के आम के बाग में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी स्वतंत्र मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान मृतक की पहचान 35 वर्षीय नाटे पुत्र जयराम निवासी ग्राम धमरूआ, थाना मालीपुर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार नाटे ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से कमजोर था और उसकी शादी नहीं हुई थी। बताया गया कि वह बीते दो जनवरी से घर से लापता था, जिसकी तलाश की जा रही थी।पुलिस ने मौके पर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी स्वतंत्र मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version