Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या प्रेमिका की हत्या के आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रेमिका की हत्या के आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

◆ पोस्टमार्टम हाउस के निकट मिली थी नाबालिक युवती की लाश


अयोध्या। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के पोस्टमार्टम हाउस के निकट 3 जनवरी को मिले युवती के शव मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी तथा मृतका के मध्य प्रेम संबंध था। प्रेमी ने सुनियोजित ढंग से उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी के कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त राम प्रवेश सोनी (31 वर्ष) निवासी मऊ यदुवंशपुर, थाना कैंट अयोध्या, हाल पता पहाड़गंज कोतवाली नगर ने अपनी प्रेमिका की हत्या की थी। आरोपी को मृतका द्वारा उसकी कमाई खर्च करने और उसके किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत व अवैध संबंध होने का शक था।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने 3 जनवरी 2026 को जीआईसी फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में ले जाकर प्रेमिका की हत्या कर दी थी। मामले में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार सुबह रेलवे स्टेशन रोड स्थित माल गोदाम मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से मृतका का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा अभियुक्त का एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version