Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई...

आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र के मंजनाई गांव स्थित आम के बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका युवक का शव मिला। फॉरेंसिक टीम व पुलिस ने जांच के बाद शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

                  इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंजनाई गांव स्थित सुधाकर पाण्डेय के आम के बाग में बीती रात करीब 12 बजे 20 वर्षीय अमित कुमार पुत्र देवी प्रकाश निवासी मंजनाई का शव आम के पेड़ से लुंगी के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई। जिसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह हल्का उप निरीक्षक बृजेश कुमार तथा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और घटना की गहन जांच-पड़ताल के बाद शव को पेड़ से नीचे उतरवा कर पंचायत नामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक उसी बाग में आम की रखवाली करता था। वही मृतक के परिजनों ने बेटे की मौत पर हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस युवक की मौत को आत्महत्या मानकर चल रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments