Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासिपाही की पत्नी का कमरे में लटका मिला शव

सिपाही की पत्नी का कमरे में लटका मिला शव


◆ रामजन्मभूमि सुरक्षा में तैनात है सिपाही


◆ पति पत्नी के बीच चल रहा था झगड़ा


अयोध्या। रामजन्मभूमि सुरक्षा में तैनात सिपाही की पत्नी का शव घर में पंखे से लटका हुआ मिला। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कांस्टेबल प्रशांत अवस्थी राम जन्मभूमि सुरक्षा में तैनात है। उसका परिवार नया घाट स्थित एक मकान में किराये पर रहता था। मकान मालिक ने नया घाट चौकी पर दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा। मृतका के परिजनों अनुसार पति-पत्नी में पहले भी विवाद होते रहते थे। मृतका भूमि अवस्थी के परिजनों द्वारा प्रशांत पर औरया के महिला थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। करीब 15 दिन पहले सुलह करके वह उसे लेकर अयोध्या आया था। पुलिस का कहना है कि पति ड्यूटी पर था और पत्नी ने फांसी लगा ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments