Tuesday, April 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासुशासन की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के संकल्प के साथ मनाया...

सुशासन की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के संकल्प के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस


◆ 46 वें स्थापना दिवस पर कार्यालय पर वरिष्ठ नेताओं का हुआ सम्मान


अयोध्या। सेवा, समर्पण के साथ सुशासन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय सहादतगंज में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा विश्व कल्याण की भावना के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में 51 बटुक ब्राह्मणों द्वारा स्वास्ति वाचन किए जाने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराया गया। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया और संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी की विचारधारा, इतिहास और विकास यात्रा पर चर्चा की गई।



संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेश नाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सुशासन और राष्ट्रहित के सिद्धांतों पर आधारित एक सशक्त संगठन है, जिसने अपने कार्यकर्ताओं के समर्पण और सेवा भावना के बल पर देश की राजनीति में विशिष्ट स्थान बनाया है। पूर्व जिलाध्यक्ष बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक का सफर संघर्ष, त्याग और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का परिणाम है।



महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया।

इससे पूर्व नगर निगम परिसर स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय, बस स्टेशन स्थित डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व जिला पंचायत कार्यालय स्थित अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया।

कार्यक्रम में प्रकाश गुप्ता, गोकरन द्विवेदी, शकुंतला त्रिपाठी, महंत राम कुमार दास, इंद्र देव जायसवाल, आदित्य नारायण मिश्र, ज्ञानेश्वर भटनागर, प्रेम सागर मौर्या, राजकुमार पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, सहकारी बैंक के सभापति धमेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, राम प्रीत वर्मा, परमानंद मिश्र, शैलेन्द्र कोरी, शिवेन्द्र सिंह, तिलकराम मौर्या, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments