Monday, October 26, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरदार पटेल की जयंती पर एकता दौड़ का आयोजन करेगी भाजपा

सरदार पटेल की जयंती पर एकता दौड़ का आयोजन करेगी भाजपा


◆ 28 अक्टूबर को सबसे ऊंचे सरदार विषय पर आयोजित होगी संगोष्ठी


◆ 31 की शाम सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता के बाद प्रज्जवलित किए जाएंगे दीपक


अयोध्या। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 28 अक्टूबर को ‘सबसे ऊंचे सरदार’ विषय पर संगोष्ठी होगी। 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) निकाली जाएगी। शाम को उनकी प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान के बाद दीप प्रज्वलन किया जाएगा।

कार्यक्रम को लेकर सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनकी जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम उनके आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्रीय एकता के संकल्प को मजबूत करने का अवसर हैं।

भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देशहित को सर्वाेपरि रखने की प्रेरणा देता है। ‘रन फॉर यूनिटी’ के माध्यम से युवाओं और आमजन को एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि सरदार पटेल के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करते हैं। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा वासुदेव मौर्य ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और समर्पण का प्रतीक है। प्रेस वार्ता में ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष डॉ. अरविन्द चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष एवं ओबीसी मोर्चा प्रभारी तिलक राम मौर्य तथा वीरेन्द्र वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।


गांधी पार्क से चौक तक निकलेगी एकता दौड़


 31 अक्टूबर को सुबह आठ बजे सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क से ‘रन फॉर यूनिटी’ एकता दौड़ शुरू होकर चौक स्थित स्मृतिका स्थल तक पहुंचेगी। इसके बाद शाम को प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाकर दीप प्रज्वलन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments