Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर चार हाथ-चार पैर वाली नवजात के जन्म से इलाके में कौतूहल

चार हाथ-चार पैर वाली नवजात के जन्म से इलाके में कौतूहल

0

आलापुर अंबेडकर नगर। आलापुर तहसील क्षेत्र के गदनपुर गांव निवासी एक दंपति के घर जन्मी नवजात बच्ची ने पूरे इलाके का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हरदोई जनपद के एक निजी चिकित्सालय में जन्मी इस बच्ची के चार हाथ और चार पैर बताए जा रहे हैं, जिससे यह दुर्लभ मामला क्षेत्र में कौतूहल और चर्चा का केंद्र बन गया है।

जैसे ही इस अनोखे जन्म की खबर गांव तक पहुंची, लोगों की जिज्ञासा बढ़ गई। आसपास के इलाकों में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई इसे चिकित्सा विज्ञान की दृष्टि से अत्यंत दुर्लभ मामला बता रहा है तो कोई इसे ईश्वरीय चमत्कार मान रहा है।

परिजनों के अनुसार बच्ची का जन्म हरदोई के एक निजी अस्पताल में हुआ, जहां प्रारंभिक जांच के बाद चिकित्सकों ने इसे जटिल चिकित्सकीय स्थिति बताया। डॉक्टरों की टीम लगातार नवजात के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण किए जा रहे हैं।

चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला पैरासिटिक ट्विन अथवा किसी जन्मजात शारीरिक विकृति से जुड़ा हो सकता है। हालांकि इसकी सटीक पुष्टि विस्तृत मेडिकल जांच और विशेषज्ञ परामर्श के बाद ही संभव होगी। फिलहाल बच्ची के उपचार और स्वास्थ्य को लेकर परिजन चिंतित हैं, जबकि यह दुर्लभ जन्म पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version