Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज को पीजी की 13 नई सीटों की मंजूरी

राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज को पीजी की 13 नई सीटों की मंजूरी

0

अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज को स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के लिए बड़ी उपलब्धि मिली है। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने कॉलेज के आवेदन को स्वीकार करते हुए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों में कुल 13 नई सीटों को मान्यता प्रदान की है।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वीकृत नई पीजी सीटों में एमएस जनरल सर्जरी की 5 सीटें, प्रसूति एवं स्त्री रोग (ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी) की 3 सीटें, एमडी इम्यूनोलॉजी, हेमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन की 3 सीटें तथा एमडी एनेस्थिसियोलॉजी की 2 सीटें शामिल हैं।

पीजी सीटों की संख्या बढ़ने से मेडिकल कॉलेज में उच्च चिकित्सा शिक्षा के अवसरों का विस्तार होगा। साथ ही इससे विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी, जिसका लाभ कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ क्षेत्र के मरीजों को भी मिलेगा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, पीजी पाठ्यक्रमों के संचालन से शिक्षण एवं चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version