Saturday, April 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभीटी बाजार–हैदरगंज–कूरेभार मार्ग का होगा चौड़ीकरण, जल्द शुरू होगा कार्य

भीटी बाजार–हैदरगंज–कूरेभार मार्ग का होगा चौड़ीकरण, जल्द शुरू होगा कार्य


अयोध्या । अंबेडकरनगर के भीटी बाजार से अयोध्या के हैदरगंज होते हुए सुल्तानपुर के कूरेभार तक जाने वाले मार्ग का जल्द ही चौड़ीकरण शुरू होगा। करीब 17.170 किलोमीटर लंबी इस सड़क को टू लेन में बदला जाएगा, जिससे क्षेत्रीय आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

इस संबंध में विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सड़क चौड़ीकरण की मांग रखी थी। उन्होंने बताया कि यह मार्ग अंबेडकरनगर, अयोध्या और सुल्तानपुर—तीन जनपदों को जोड़ता है और क्षेत्र की बड़ी आबादी इसी रास्ते पर निर्भर है।

एमएलसी के अनुसार, सड़क के टू लेन बनने से करीब दो लाख से अधिक लोगों का आवागमन सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments