Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर तालाब की रखवाली करने गये साधु की तालाब में डूबने से मौत

तालाब की रखवाली करने गये साधु की तालाब में डूबने से मौत

0

बसखारी अंबेडकर नगर। तालाब की रखवाली करने गए 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि व्यक्ति की मौत तालाब में डूबने के कारण हुई है। मामला बसखारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामडीह सराय गढ़ा का है। जहां पर शुक्रवार की शाम गढ़ा में स्थित तालाब की रखवाली करने गए मछुआ समिति के सदस्य राम हरख उर्फ साधु पुत्र बसंती निवासी रामडीह सराय गढ़ा का शव शनिवार की सुबह तालाब में पाए जाने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि मछुआ समिति से जुड़े सदस्यों को तालाब की रखवाली करने की प्रतिरात अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई थी। शुक्रवार को तालाब की रखवाली करने की जिम्मेदारी साधु की थी। जो शुक्रवार की शाम को खा पीकर तालाब की रखवाली करने गए हुए थे। बताया जाता है कि नाव पर बैठकर रखवाली कर रहे साधु की नाव पलट कर तालाब में समा गई और उनकी तालाब में डूबने से मौत हो गई। सुबह घर न लौटने पर जब परिजन व ग्रामीण साधु की खोजबीन करते हुए तालाब पर पहुंचे तो उन्हें मोबाइल व डंडा बाहर देख कर साधु के तालाब में डूबने की शंका हुई। मछुआ समुदाय से जुड़े कुछ सदस्यों ने तालाब में उतर कर खोजबीन की तो साधु का शव तालाब से निकला गया। सूचना पर पहुंची बसखारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक परिवार का इकलौता कमाने वाला व्यक्ति बताया जा रहा है।जिसकी तीन पुत्री व दो पुत्र हैं। अचानक हुई मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही इस मामले में बसखारी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत तालाब में डूबने के कारण प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version