Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातिरंगा यात्रा के माध्यम से सेना को किया जाएगा नमन, रविवार सुबह...

तिरंगा यात्रा के माध्यम से सेना को किया जाएगा नमन, रविवार सुबह निकलेगी भव्य यात्रा


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेना के पराक्रम और मनोबल को सम्मान देने हेतु रविवार सुबह 8 बजे सिविल लाइन क्षेत्र से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन में सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के साथ ही विभिन्न वर्गों की व्यापक सहभागिता रहेगी।

यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा संगठन व जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि तिरंगा यात्रा पुराने एसएसपी कार्यालय से शुरू होकर शहीद स्मृति स्थल चौक तक जाएगी। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता और शहरवासी हाथों में तिरंगा लेकर सेना के सम्मान में नारे लगाएंगे।

भाजपा की यह पहल अयोध्या से देशभर में एक संदेश देने के उद्देश्य से की जा रही है कि रामनगरी के नागरिक देश की सेनाओं के साथ मजबूती से खड़े हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संगठनों से सहयोग मांगा गया है। प्रशासन द्वारा यात्रा की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments