Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

0

जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के गुवावा जमालपुर गांव के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत मदनपुर खुर्द गांव निवासी मोनू विश्वकर्मा (35) पुत्र राम उजागीर विश्वकर्मा, अपने बड़े भाई को अहमदाबाद जाने के लिए मालीपुर छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। गुवावा जमालपुर के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर गोंडा जनपद के परसपुर थाना क्षेत्र के मिश्रानपुर गांव निवासी अजय कुमार तिवारी पुत्र श्याम नाथ तिवारी सवार थे।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर भेजा, जहां डॉक्टरों ने मोनू विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अजय को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

मृतक अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था और उसके दो बेटियां हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version