Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविगत चुनाव की अपेक्षा 10 प्रतिशत अधिक वोट प्राप्त करने का है...

विगत चुनाव की अपेक्षा 10 प्रतिशत अधिक वोट प्राप्त करने का है लक्ष्य – कमलेश


अयोध्या। गांव चलो अभियान को लेकर महानगर के तीन मंडलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। देवकाली मंडल की बैठक पार्टी कार्यालय सहादतगंज, पूरा मंडल की बैठक रसूलाबाद में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव तथा अयोध्या मंडल की बैठक परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में महानगर महामंत्री प्रतीक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

रसूलाबाद में बैठक को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता रात्रि प्रवास कर केन्द्र सरकार की सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण की योजनाएं तथा विकसित भारत का विजन लेकर चौपालो लगा कर चर्चा करेंगे। हमें गांव-गांव तक पहुंचकर घर-घर सम्पर्क कर सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचानी है। विपक्ष के हर विघटनकारी मंसूबे को ध्वस्त भी करना है। उत्तर प्रदेश लगातार पार्टी को आशीर्वाद दे रहा है। इस बार प्रत्येक बूथ पर विगत चुनाव की अपेक्षा 10 प्रतिशत अधिक वोट प्राप्त करने का लक्ष्य लेकर हमें कार्य करना है।

बैठकों में देवकाली मंडल अध्यक्ष शशि प्रताप सिंह, पूरा मंडल अध्यक्ष वरूण चौधरी, अयोध्या मंडल अध्यक्ष बाल कृष्ण वैश्य सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments