Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0

जलालपुर अंबेडकर नगर। थाना मालीपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना मालीपुर में विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान आकाश कुमार उर्फ शन्टी पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम कादनपुर, पोस्ट सिझौली, थाना कोतवाली अकबरपुर के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार शाम मड़इया मोड़ के पास से आरोपी को धर दबोचा। थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी को रविवार की रात गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसे अपराध की जानकारी दी गई तथा आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version