Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर क्लीन एयर ग्रीन एयर मैराथन’ में दौड़ा जलालपुर, स्वच्छ हवा और हरित...

क्लीन एयर ग्रीन एयर मैराथन’ में दौड़ा जलालपुर, स्वच्छ हवा और हरित पर्यावरण का दिया संदेश

0

जलालपुर अंबेडकर नगर। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ हवा के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित क्लीन एयर ग्रीन एयर मैराथन का आयोजन सोमवार को जलालपुर नगर में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। पूर्व सांसद रितेश पांडेय के मार्गदर्शन और रघुराजी देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस मैराथन ने नगर में एक उत्सव जैसा माहौल बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगपुर मोड़ से किया गया, जहाँ से सैकड़ों धावकों का काफिला मालीपुर रोड होते हुए जमालपुर चौराहा तक पहुंचा। पूरे मार्ग पर लोगों ने ताली बजाकर और फूल बरसाकर प्रतिभागियों का स्वागत किया। आयोजन की पूरी जिम्मेदारी संयोजक रिंकू उपाध्याय और उनकी टीम ने संभाली, जिन्होंने मार्ग संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा।

मैराथन में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, विकास निषाद, गुड्डन मिश्र, सोनू गुप्ता, दुर्गेश अग्रहरि और दुर्गेश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। मैराथन के समापन पर जमालपुर चौराहे पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जलालपुर ब्लॉक प्रमुख त्रिभुवन नाथ, भियांव ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, संकठा प्रसाद मिश्रा सहित अनेक सामाजिक व राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं। पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छ हवा और हरित वातावरण हमारे स्वस्थ भविष्य की नींव हैं। उन्होंने युवाओं से ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version