Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हुआ आरोपी, पुलिस ने पुनः...

पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हुआ आरोपी, पुलिस ने पुनः पकड़ कर भेजा जेल


आलापुर अंबेडकर नगर । बहला फुसलाकर कर भगा ले जानें के एक मामले में पूछतांक्ष के लिए आरोपी को थाने लेकर आई पुलिस को चकमा देकर युवक फरार हो गया। थाने से युवक के फरार होने से हड़कंप मच गया। वहीं थाना प्रभारी ने आरोपी युवक को पुनः पकड़ कर जेल भेजे जाने की बात कही है। आलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने अपनी नाबालिक पुत्री को अपहरण और भगा ले जाने के मामले में गांव के ही एक युवक के ऊपर आरोप लगाते हुए तहरीर दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस पूछताछ के लिए युवक को थाने में लाई थी। पुलिस की लापरवाही के चलते चकमा देकर युवक फरार हो गया। कुछ देर उपरांत पुलिस वालों को पता चला कि आरोपी फरार हो गया है । इस बात की जानकारी होते ही थाने के सभी पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए  आनन फानन में थाने की कई टीम संबंधित युवक की तलाश के लिए रवाना हुई, लेकिन दो दिन बीत जाने के उपरांत थाने की टीम को सफलता हासिल नहीं हो पाई थी, जिसकी वजह से क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म है। इससे पुलिस विभाग की काफी किरकिरी हो रही है। क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं और अपहवाहे फैल रही हैं। थानाध्यक्ष राकेश कुमार से जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि युवक की खोजबीन कर ली गई है, उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments