Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर में लगी आग

संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर में लगी आग

मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील के इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत घुरेहटा गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से छप्पर में बंधी भैंस गंभीर रूप से झुलस गई तथा छप्पर में रखा लकड़ी व कंडा जलकर राख हो गया।
तहसील के घुरेहटा गांव निवासी नंद राम पुत्र जोखू के छप्पर में शनिवार को अचानक आग लग गई। जब तक पीड़ित व स्थानीय लोग कुछ समझ पाते तब तक देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया गया। तब तक आग की चपेट में आने से छप्पर में बंधी भैंस गंभीर रूप से झुलस गई तथा छप्पर में रखा लकड़ी व कंडा जलकर राख हो गया। वही ग्रामीणों का कहना है कि फायर ब्रिगेड की टीम तब पहुंची जब आग पर काबू पा लिया गया था। हालांकि अग्निकांड की सूचना मिलते ही थाने के उपनिरीक्षक दिवाकर पाण्डेय अपने हमराही संदीप कुमार पाल के साथ मौके पर पहुंचकर हल्का लेखपाल को अग्नि कांड की घटना से अवगत कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments