Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या विपक्ष को महिला विरोधी बताते हुए भाजपा ने फूंका विपक्षी दलों का...

विपक्ष को महिला विरोधी बताते हुए भाजपा ने फूंका विपक्षी दलों का पुतला

0

◆ प्रबुद्ध वर्ग की महिलाओं के नेतृत्व में निकाला गया आक्रोश मार्च


◆ आक्रोश मार्च में भाजपा के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी


अयोध्या। नारी शक्ति वंदन अधिनियम की रूपरेखा तय करने के लिए लोकसभा में प्रस्तुत महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले विपक्षी दलों के खिलाफ भाजपा ने आक्रोश व्यक्त किया। प्रबुद्ध वर्ग की महिलाओं के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा ने आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च गुरुनानक महिला महाविद्यालय से प्रारंभ होकर कोल्ड स्टोर चौराहे तक पहुंचा। कोल्ड स्टोर चौराहे पर पहुंचकर पार्टी ने विपक्ष का पुतला जलाते हुए अपने विरोध को प्रदर्शित किया।



मार्च के दौरान महिलाओं ने “नारी शक्ति के सम्मान में भाजपा मैदान में” तथा “कांग्रेस का हाथ नारी शक्ति के खिलाफ” जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर समाजवादी पार्टी , कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आक्रोश मार्च निकलने से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनैतिक भागीदारी में सशक्त बनाने का मजबूत माध्यम है, लेकिन विपक्ष इसका विरोध कर महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय कर रहा है।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा हमेशा से महिला सशक्तिकरण के पक्ष में रही है। महिलाओं को सशक्त करने के लिए प्रस्तुत अधिनियम का विरोध करके विपक्ष ने अपनी महिला विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।



महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि विपक्ष हमेंशा से नकारात्मक राजनीति करता आया है। इस अधिनियम का विरोध करके विपक्षी पार्टियों ने अपनी उसी नकारात्मक राजनीति का परिचय दिया है। आने वाले समय में जनता इसका जवाब देने के लिए तैयार है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि विपक्ष ने इस अधिनियम का विरोध करके अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर कर दी है। विपक्ष राजनीति में महिलाओं की भागीदारी नहीं चाहता है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक का पारित न होना लोकतंत्र के लिए निराशाजनक है। विपक्ष ने अधिनियम को रोककर अपनी संकीर्ण सोच का परिचय दिया है।

प्रदर्शन करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, रीना द्विवेदी, शकुंतला त्रिपाठी, स्वाती सिंह, सुधा पाण्डेय, डा आभा सिंह, शकुंतला मौर्या, अन्नपूर्णा निषाद, शशि शर्मा, शकुंतला गौतम, रूपा कुमारी, अनीता द्विवेदी, सुनीता पाण्डेय, करूणा पाण्डेय, हुकुमकेश पाण्डेय, खुश्बू शर्मा, मोनिका मिश्र, श्याम शर्मा, बाल कष्ण वैश्य, शिवम शुक्ला मुकेश तिवारी, कपिल देव वर्मा, रवि शर्मा, रवि सिंह, प्रवीण दूबे, सर्वज्ञ सिंह, रवि सोनकर, पार्षद बब्लू मिश्र, ज्ञान केसरवानी सहित बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version