Friday, June 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुर्घटना में किशोर घायल

सड़क दुर्घटना में किशोर घायल

जलालपुर अंबेडकर नगर। तीव्र गति से जा रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे बाइक चालक व बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों द्वारा एंबुलेंस से  अस्पताल भिजवाया गया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरो ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सनी16 वर्ष निवासी अशरफपुर मजगवा व अभिषेक  17 वर्ष मंगुराडिला निवासी दोनों एक बाइक पर थे और बसखारी से अपने घर सनी अशरफपुर मझगवा जा रहा था तभी जलालपुर की तरफ से तीव्र गति से जा रही पिकअप ने कर्बला बाजार में टक्कर मार दिया जिससे दोनों बाइक लेकर गिर पड़े और गंभीर चोटे आयी। ग्रामीणों द्वारा घायलों को एंबुलेंस से नगपुर लाया गया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिकअप चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया और पिकप को पुलिस के हवाले कर दिया ।  कोतवाली प्रभारी दर्शन यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments