Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशौच के लिए निकली किशोरी लापता, मुकदमा दर्ज

शौच के लिए निकली किशोरी लापता, मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। शौच के लिए निकली किशोरी के गायब होने पर पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत किया जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है । मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरी 15 वर्षीय पुत्री तीन -चार मोबाइल नंबरों पर चोरी छुपे बात करती थी जिसका पता लगने पर मैंने उससे मोबाइल छीन लिया और वह 23 मार्च को घर से करीब सुबह आठ बजे शौच के लिए निकली तब से वापस नहीं लौटी। जिसका आसपास तथा अन्य स्थानों पर खोजबीन किया गया परंतु कहीं पता नहीं लग सका है ।पिता की तहरीर पर पुलिस ने धारा 363 के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments