Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमृतक रसोइया के पुत्र को शिक्षकों ने सौंपी 34,300 रुपये की सहायता...

मृतक रसोइया के पुत्र को शिक्षकों ने सौंपी 34,300 रुपये की सहायता राशि


आलापुर, अम्बेडकर नगर। संवेदनशीलता और सहयोग की मिसाल पेश करते हुए बेसिक शिक्षा परिवार जहांगीरगंज के शिक्षकों ने मृतक रसोइया के पुत्र को आर्थिक सहायता प्रदान की। शिक्षकों के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है।

बताया जाता है कि कंपोजिट विद्यालय फरीदपुर तप्पा हवेली में रसोइया पद पर कार्यरत रही कौशल्या देवी का गत 18 मार्च को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। इसे देखते हुए बेसिक शिक्षा परिवार जहांगीरगंज के शिक्षकों ने आपसी सहयोग से 34,300 रुपये की अहेतुक सहायता राशि एकत्रित की।

शिक्षकों की टीम ने मृतका के गांव जेठास पहुंचकर उनके पुत्र मूलचंद को उक्त सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान परिजनों ने शिक्षकों के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री रामकेवल यादव, प्रधानाध्यापक अजय विक्रम सिंह, संतराज सक्सेना, राकेश कुमार, हरिश्चंद्र वर्मा, राजबली, ओमप्रकाश यादव, ओंकार नाथ सिंह, समाजसेवी मित्रसेन यादव, कन्हैयालाल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments