जालालपुर अंबेडकर नगर। नगर पालिका परिषद जालालपुर में टैक्सी स्टैंड की नीलामी बुधवार को पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। नीलामी प्रक्रिया में चार ठेकेदारों ने हिस्सा लिया। बोली 44 लाख रुपये से शुरू होकर 68 लाख 60 हजार रुपये तक पहुंची, जहां जितेंद्र प्रताप सिंह ने सबसे ऊंची बोली लगाकर ठेका अपने नाम कर लिया। इसके बाद अन्य ठेकेदारों ने बोली में रुचि नहीं दिखाई।
अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि टैक्सी स्टैंड का ठेका 68.60 लाख रुपये में आवंटित किया गया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में अधिक है। वर्ष 2025-26 में यही ठेका मनोज कुमार ने 65 लाख 50 हजार रुपये में लिया था।
नीलामी के दौरान सभासद इसरार अहमद ने पूर्व ठेकेदार द्वारा बकाया राशि जमा न करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि नियमानुसार 31 मार्च तक 4.50 लाख रुपये पालिका के खाते में जमा नहीं किए गए थे। इस पर अधिशासी अधिकारी ने कहा कि संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नीलामी के दौरान पालिका के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद र