Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशराब पिलाने के बाद युवक की पिटाई, पांच नामजद पर मुकदमा दर्ज

शराब पिलाने के बाद युवक की पिटाई, पांच नामजद पर मुकदमा दर्ज


अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के त्रिभुवन नगर कॉलोनी निवासी रितिक रावत ने अपने ही परिचितों पर शराब पिलाने के बाद पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के चार दिन बाद पीड़ित की तहरीर पर थाना कैंट में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

रितिक रावत के अनुसार 24 अप्रैल को उसके दोस्त विशाल निवासी अब्बूसराय ने उसे फोन कर आरटीओ कार्यालय के पास बुलाया। वहां शिवम गुप्ता, साहिल, ललित पासी और विशेष यादव भी मौजूद थे। इसके बाद सभी लोग थाना कैंट क्षेत्र के मांझा स्थित नदी किनारे पहुंचे, जहां साथ बैठकर शराब पी।

आरोप है कि इसी दौरान पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद विशाल यादव और उसके साथियों ने मिलकर रितिक की पिटाई कर दी। पीड़ित का कहना है कि घटना के समय भय के कारण वह तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दे सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments