Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम भक्तों की सभी सुविधाओं को रखें ध्यान - बीएल संतोष

राम भक्तों की सभी सुविधाओं को रखें ध्यान – बीएल संतोष

अयोध्या। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने सहादतगंज कार्यालय पर श्री राम दर्शन यात्रा के व्यवस्था प्रमुखों के साथ बैठक की। बैठक में व्यवस्था प्रमुख से एक-एक कर व्यवस्थाओं के संबंध में की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। सभी को रामभक्तों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए।

बैठक में आवास व्यवस्था से प्रमुख अभिषेक मिश्र को आगंतुको की रहने, ठंड से बचाव के लिए समुचित इंजताम, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। रेलवे स्टेशन पर अल्पाहार व स्वागत की समुचित व्यवस्था करने को कहा। भोजन व्यवस्था प्रमुख मिथिलेश त्रिपाठी को भोजन तथा अल्पाहार के कैम्प के स्थलों के चयन व सामाग्री की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

राष्ट्रीय महामंत्री अयोध्या आने वाले सभी राम भक्तों का हमें विनयपूर्वक स्वागत करना है। उसकी सुख सुविधाओं का ध्यान रखना है। हम सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि आने वाले राम भक्त सुगमता से मंदिर में दर्शन कर पाएं। इसके लिए प्रसाशन तथा ट्रस्ट से लगातार समन्वय बनाए रखना है।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिपंअ प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित, अवधेश पाण्डेय बादल, शैलेन्द्र कोरी सहित अन्य व्यवस्थाओं के प्रमुख मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments