Friday, May 9, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मिठाई बांटी, लगे भारत माता की जय...

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मिठाई बांटी, लगे भारत माता की जय के नारे


अयोध्या। आतंक के विरूद्ध भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रामनगरी में लोगों ने अपने उत्साह और उमंग को प्रर्दशित किया। सेना के शौर्य को नमन किया।

रिकाबगंज चौराहे पर मिठाई बांटते विश्व हिन्दु महासंघ के पदाधिकारी

 रिकाबगंज चौराहे पर विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने उत्सव का माहौल बनाया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को मिठाई बांटकर सेना के शौर्य व साहस को सलाम किया तथा पूरे जोश के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिन्द के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष राजकुमार सोनकर ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की वीरता और रणनीतिक दक्षता का प्रमाण है। हमारे जवानों ने देश के दुश्मनों को करारा जवाब देकर यह सिद्ध कर दिया कि भारत अपनी सुरक्षा के प्रति एकदम सजग और सक्षम है। प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने कहा, यह अभियान हर भारतवासी के लिए गर्व का क्षण है। सभी जवानों के साहस, संयम और समर्पण को नमन करते हैं।

अवध विश्विवद्यालय में अभिनंदन यात्रा निकालते एबीवीपी कार्यकर्ता

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल के नेतृत्व में अवध विश्वविद्यालय परिसर में अभिनन्दन यात्रा निकालकर सेना का धन्यवाद किया। साकेत महाविद्यालय परिसर में कारगिल वार मेमोरियल टी 55 भीम टैंक के समक्ष खड़े होकर भारतीय सेना की वीरता को नमन करते हुए नारेबाजी व आतिशबाजी कर सेना के पराक्रम का अभिनंदन किया। ग्रामोदय महाविद्यालय में एक देश एक चुनाव की गोष्ठी के दौरान भाजपा नेताओं ने भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया गया।


महिलाएं बोली – पीएम मोदी ने पाकिस्तान को बताया सिंदूर की कीमत


नाका हनुमानगढ़ी के पीछे महिलाओं ने सिंदूर और तिरंगा लेकर खुशियां मनाई। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भारतीय जवानों शौर्य की तारीफ किया। भारत माता की जय व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए, महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंदूर की कीमत बता दी है। पिछली बार भी भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। आज पहलगाम का बदला ले लिया।


ऑपरेशन सिंदूर हमारे सुरक्षाबलों की वीरता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह एक स्पष्ट संदेश है कि भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा और अपने नागरिकों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा।

गिरीश पति त्रिपाठी – महापौर, अयोध्या

 


वेद प्रकाश गुप्ता विधायक, अयोध्या

ऑपरेशन सिंदूर ने यह सिद्ध कर दिया कि भारत अब किसी भी आतंकी मंशा को मुँहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। हमारे वीर जवानों ने देश की सुरक्षा के लिए जो पराक्रम दिखाया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं।

वेद प्रकाश गुप्ता विधायक, अयोध्या

 


कमलेश श्रीवास्तव महानगर अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी

“ऑपरेशन सिंदूर एक ऐतिहासिक कदम है। हम अपने सैनिकों के साहस और सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति को सलाम करते हैं। अयोध्या महानगर के हर नागरिक की भावना देशभक्ति से ओतप्रोत है व सैनिकों के परिवारों के साथ खड़े हैं।“

कमलेश श्रीवास्तव महानगर अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी

 


संजीव सिंह – जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी

“यह केवल एक सैन्य अभियान नहीं था, बल्कि यह राष्ट्र के आत्मसम्मान और सुरक्षा के लिए एक निर्णायक प्रहार था। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि भारत अब किसी भी आंतरिक या बाहरी खतरे को सहन नहीं करेगा।

संजीव सिंह – जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी

 


Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments