Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को उतारा मौत के...

 अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, शव को कुएं में फेंका


◆ गांव स्थित एक पोल्ट्री फार्म पर ही पति-पत्नी बेटियों के साथ रहकर करते थे मजदूरी


◆  तीन मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया


मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र के उछाहपाली गांव में अवैध संबंधों के चलते पति द्वारा अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया और कड़ी पूछताछ के बाद उसने अपने पत्नी की गला घोट कर हत्या करने की बात कबूल की तथा उसके कब्जे से उसकी पत्नी का शव कुएं से बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित पोल्ट्री फार्म संचालक वसीम खान ने सूचना दिया कि मेरे पोल्ट्री फार्म पर उछाह पाली गांव के पति-पत्नी रहते थे और वही कार्य करते थे। बीते 2 दिन पूर्व से पत्नी गायब थी, अब पति भी गायब हो गया है। बच्चे अपने मां बाप को ढूंढ रहे हैं।

नफीसा बानों (file Photo)

जानकारी मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ बीती रात उछाह पाली गांव पहुंचकर पोल्ट्री फार्म संचालक वसीम खान से जानकारी ली और गायब दंपति की खोज में पुलिस टीम के साथ जुट गए। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने पति शाहिद पुत्र अब्दुल समद पुलिस को मिला। पुलिसिया पूछताछ में शाहिद ने अपनी पत्नी की हत्या कर कुएं मे शव छुपाने की बात कबूल किया है। आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी नफीसा बानों का दूसरे व्यक्ति से संबंध होने की मुझे शंका थी। जिसके चलते मैंने उसकी गला घोट कर हत्या करके शव को कुएं में छुपा दिया है। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर कुएं से शव को बरामद किया और पंचायतनामा कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका नफीसा बानो (30 वर्ष) के भाई इश्तिहार निवासी ग्राम दादरा थाना कोतवाली मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ने अपने बहन की हत्या करने वाले आरोपी बहनोई के विरुद्ध मुकदमा कायम किए जाने हेतु पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति शाहिद के खिलाफ हत्या कर, साक्ष्य छुपाने की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने के उपरांत न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मृतका के तीन बेटियां हैं। जिनमें बड़ी बेटी फिजा 12 वर्ष, शिफा 7 वर्ष व रिफा 3 वर्ष हैं। घटना की बात से तीनों बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में पूरी तरह से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments