अयोध्या। आदर्श नगर कॉलोनी, बड़ी देवकाली निवासी सुनीता गुप्ता पत्नी सतीश कुमार गुप्ता को नगर निगम अयोध्या में नामित पार्षद बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। उनको नामित किए जाने की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेताओं ने बधाई दी। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के चलते सुनीता गुप्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सुनीता गुप्ता के नामित पार्षद बनने से नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी। वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जनहित में कार्य करेंगी।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि सुनीता के नामित पार्षद बनने से उनके द्वारा दिए गए सुझावों का लाभ नगर निगम को मिलेगा। बधाई देने वालों में भाजपा महानगर महामंत्री शैलेंद्र कोरी, तिलकराम मौर्य, अमल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।