Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअचानक भरभरा के गिरी मिट्टी की दीवार, दबकर वृद्ध की मौत

अचानक भरभरा के गिरी मिट्टी की दीवार, दबकर वृद्ध की मौत


जलालपुर अंबेडकर नगर। मंगलवार की देर शाम दीवार के अचानक गिरने से वृद्ध उसके नीचे दब गया, जब तक मिट्टी हटाकर उसको निकाला जाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी अनुसार गांव थाना क्षेत्र के सोहगुपुर निवासी 65 वर्षीय हरबरन लघु शंका के लिए दीवाल के किनारे बैठे थे। इसी बीच मिट्टी की दीवाल अचानक भरभरा कर वृद्ध के ऊपर गिर गई। मिट्टी में दबने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर वृद्ध को बाहर निकाला और एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वृद्ध की दीवार के नीचे दब कर मौत की सूचना मिली है।पुलिस घटना स्थल पर रवाना कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments