Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर विधिक सेवा दिवस पर देव इन्द्रावती पीजी कॉलेज में जागरूकता शिविर आयोजित

विधिक सेवा दिवस पर देव इन्द्रावती पीजी कॉलेज में जागरूकता शिविर आयोजित

0

अंबेडकर नगर। विधिक सेवा दिवस के अवसर पर देव इन्द्रावती पीजी कॉलेज, कटेहरी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त एक्शन प्लान के तहत मिशन शक्ति एवं महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण की थीम पर किया गया।

मुख्य अतिथि भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विधिक सेवा दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को न्याय पाने का अधिकार है तथा आर्थिक या सामाजिक कमजोरी न्याय में बाधा नहीं बननी चाहिए। इसके लिए निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श उपलब्ध है।

कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष श्रीमती ज्योति वर्मा ने महिलाओं की सुरक्षा हेतु 112, 1090, 181 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। वहीं प्रोबेशन विभाग की श्रीमती गायत्री सिंह ने कन्या सुमंगला, बाल सेवा एवं स्पॉन्सरशिप सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। बीएससी की छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version