Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछात्रा ने चिकित्सक पर लगाया छेड़खानी का आरोप, मामला मेडिकल कॉलेज का

छात्रा ने चिकित्सक पर लगाया छेड़खानी का आरोप, मामला मेडिकल कॉलेज का


अंबेडकर नगर । अक्सर विवादों के साए में रहने वाले महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर एक छात्रा ने चिकित्सक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। रेडियोलॉजी विभाग के अल्ट्रासाउंड विभाग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही एक छात्रा द्वारा मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य को दी गई लिखित शिकायत में आरोप लगाया गया है की विभाग में तैनात ईएमओ डा के पी गुप्ता द्वारा उसके साथ मारपीट करते हुए छेड़खानी की गई है। प्रकरण में डा गुप्ता ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को झूठा और निराधार बताया है वही मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य का मोबाइल नो रिप्लाई होने के कारण मामले में कालेज प्रशासन द्वारा कि गई कार्यवाही की जानकारी अभी शेष है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments