Wednesday, November 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता के साथ सख्ती भी जरूरी: डीएम

सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता के साथ सख्ती भी जरूरी: डीएम


◆ ड्रिंक एंड ड्राइव व ट्रिपल राइडिंग पर होगी प्रभावी कार्रवाई, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में पांच-पांच बेड आरक्षित


अंबेडकर नगर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता अभियान के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसमें युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा पखवाड़े की समीक्षा बैठक में दिए।

16 से 30 नवंबर तक संचालित सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत आयोजित बैठक में डीएम ने ड्रिंक एंड ड्राइव और ट्रिपल राइडिंग के मामलों में प्रभावी चालान व प्रवर्तन कार्रवाई करने के निर्देश यातायात पुलिस को दिए। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सख्ती के जरिए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी विभाग मिलकर काम करें।

आगामी ठंड और कोहरे के मौसम को देखते हुए डीएम ने सड़क हादसों में घायल लोगों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज में पांच-पांच बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए। आपातकालीन स्थिति में घायलों के उपचार के लिए जरूरी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने को कहा। सड़क सुरक्षा सुविधाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने टांडा तहसील के सम्हरिया चौराहे पर खराब हाईमास्ट लाइट को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश एनएचएआई को दिए। साथ ही गौहन्ना चौराहे पर 15 दिनों के भीतर हाईमास्ट लाइट लगाने को कहा। एनएचएआई अधिकारियों ने सम्हरिया चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाने की जानकारी दी। डीएम ने नगरीय क्षेत्रों में जाम की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में एआरटीओ ने पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाली जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निकायों और एनएचएआई के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments