Tuesday, November 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्नान कर रही किशोरी पर पड़ोसी युवक द्वारा ताक-झांक करने का विरोध...

स्नान कर रही किशोरी पर पड़ोसी युवक द्वारा ताक-झांक करने का विरोध करना पड़ा भारी, किशोरी व दादी को पीटा


जलालपुर, अंबेडकर नगर। घर के अंदर स्नान कर रही किशोरी पर पड़ोसी युवक द्वारा ताक-झांक करने का विरोध करना उसके परिजनों को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध से नाराज युवक और उसके परिजनों ने किशोरी तथा उसकी दादी के साथ मारपीट की। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित पिता के मुताबिक, पड़ोस का युवक आए दिन उसकी पुत्री को परेशान करता है। आरोप है कि वह जबरन उसका हाथ पकड़ता है और गलत नीयत से उसके साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास करता है। विरोध करने पर युवक पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित का आरोप है कि घर में स्नान के दौरान किशोरी पर ताक-झांक किए जाने का विरोध करने पर विपक्षियों ने उसकी पुत्री और माँ को बेरहमी से पीटा तथा बाल पकड़कर खींचा। इतना ही नहीं, आरोपी उसकी पुत्री को अपने साथ रखने की बात कहकर लगातार प्रताड़ित करता है।

घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। पीड़ित पिता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments