Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

0

अयोध्या। समाजवादी पार्टी की महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव का महानगर अध्यक्ष सरोज यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। रिबू श्रीवास्तव ने कहा कि हम इस देश की आधी आबादी है और अगर महिला बहने मजबूत रहेंगी तो 2024 में हम इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे जिस तरह से सरकार महंगाई दर महंगाई बढ़ा रही है। किचन महंगा कर दिया है। बच्चों की किताब कापी महंगी हो गई है। हर एक चीज महंगी है। जिससे महिलाएं सफर कर रही हैं। ऐसे में हम महिलाओं को अब कमर कसनी होगी और 2024 में सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करना होगा। जिससे आने वाला समय में महंगाई बेरोजगारी असुरक्षा आदि पर नियंत्रण लगाए जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि हमारी महिला बहने बहुत ही मजबूत है और अगर वह कुछ ठान लेती हैं वह काम करने की जज्बा रखते है। इसलिए हम अपनी बहनों से संगठन को और अधिक धार देने एवं मजबूती प्रदान करने के लिए आवाहन करते हैं जिससे वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का काम कर सके। रिबू श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने ही महिलाओं को सबसे ज्यादा सम्मान दिया है।चाहे पंचायतों में महिलाओं का आरक्षण हो चाहे नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी हो चाहे समाजवादी पेंशन के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मामला हो । उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश देश को प्रधानमंत्री देता है। लोकसभा चुनाव उत्तर प्रदेश का बहुत बड़ा चुनाव है। भाजपा देश के बड़े विपक्षी नेताओं के खिलाफ तमाम तरह की साजिश और षडयंत्र कर ईडी और सीबीआई का प्रयोग कर लोकसभा चुनाव 2024 को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस उद्योगपति को बढ़ाया था और दुनिया में नम्बर 2 पर पहुंचा दिया था, वह 20 लाख करोड़ रूपये के घाटे में चला गया है। एलआईसी और एसबीआई जैसी सरकारी संस्थाओं का पैसा डूब गया। केन्द्र सरकार कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है?
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव महानगर अध्यक्ष श्रीवास्तव महासचिव हामिद जाफर मिशम उपाध्यक्ष नागेश्वरनाथ नाथ कोरी महिला महानगर महिला सभा महासचिव अपर्णा जायसवाल उपाध्यक्ष सविता मल्होत्रा,डॉक्टर निषाद अख्तर रीता राही पूनम यादव कंचन जैसवाल निशा खान, मुस्कान सावलानी, शारदा यादव, लीलावती यादव बबीता श्रीवास्तव अनीता जसवाल पुष्पा जयसवाल नीलम कोरी शिव कुमारी ,सुनीता श्रीवास्तव, अस्था कुशवाहा, महा जिला महासचिव बख्तियार खान उपाध्यक्ष श्री चंद यादव उषा गुप्ता, पूजा, प्रताप जयसवाल,मनोज जयसवाल, नसरीन बानो, नीलम श्रीवास्तव ,सुशीला श्रीवास्तव, उपस्थित रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version