Saturday, October 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर प्रदेश महामंत्री संगठन करेंगे मंथन

शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर प्रदेश महामंत्री संगठन करेंगे मंथन


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह रविवार को अयोध्या पहुंचेंगे। दर्शन नगर स्थित एचआर पैलेस में वह पार्टी के आठ जिलों के पदाधिकारियों के साथ शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों और संगठन की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक को आगामी चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धर्मपाल सिंह आठ जिलों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। इसमें संबंधित जिलों के प्रभारी, जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे। इसके अलावा शिक्षक एमएलसी चुनाव के जिला संयोजक एवं सह संयोजकों के साथ भी बैठक कर चुनावी तैयारियों की जानकारी ली जाएगी।

बैठकों में पार्टी के अभियानों की वर्तमान स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों की प्रगति तथा चुनाव को लेकर जिला और मंडल स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की जाएगी। पदाधिकारियों से अब तक की तैयारियों और सामने आ रही चुनौतियों के संबंध में जानकारी ली जाएगी। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments