जैतपुर अंबेडकरनगर। जैतपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग ग्राम सभा में शार्ट सर्किट से आग लगने से गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामगढ़ के जोलहापुर में रविवार को दोपहर के पहले दासू पुत्र पूजन और दीपचन्द पुत्र रामजीत के खेत के करीब में लगे बिजली ट्रांसफर से चिंगारी निकलने से गेहूं खेत में आग लगने से फसल जलकर राख हो गई ।वहीं दूसरी ग्राम सभा तिघरा गोपरीचांदपुर में देर रात बिजली शार्ट सर्किट से चिंगारी निकलने से पतिराम,सतिराम,इन्द्रेश पुत्र गण मुरली और गयाप्रसाद सिंह उर्फ मोलई सिंह पुत्र बलदेव सिंह, के खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने जिसकी सूचना पी आर बी और जैतपुर थाने पर दी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जैतपुर थाना प्रभारी थीरेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से आग बुझाई गई।