Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने संभाला अयोध्या का चार्ज

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने संभाला अयोध्या का चार्ज


अयोध्या। नवागत एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने गुरुवार को अयोध्या का कार्यभार संभाला। पुलिस लाइन में उन्हें पुलिस कर्मियों ने सलामी दी। चार्ज लेने के बाद उन्होंने कहा कि जनसुनवाई, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण शासन की प्राथमिकता है। पुलिस वेलफेयर पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। अयोध्या जैसी धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी में सेवा देना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। अधिकारियों से बैठक के बाद थानों का निरीक्षण किया जाएगा। पुलिस टीम भावना से काम कर हर चुनौती का डटकर सामना करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments