Tuesday, September 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रवक्ताओं को नहीं मिला वेतनमान का लाभ : भोलेनाथ

प्रवक्ताओं को नहीं मिला वेतनमान का लाभ : भोलेनाथ

अयोध्या। राजपत्रित संघ उत्तर प्रदेश एप्लाइड साइंसेज एवं मानविकी सेवा संघ के महामंत्री भोलेनाथ प्रसाद ने बताया कि 3 मई 2018 को वेतनमान का लाभ दिया गया। विभाग में चार संवर्ग प्रधानाचार्य, विभागाध्यक्ष, पुस्तकालयाध्यक्ष व प्रवक्ता है। वेतनमान का लाभ प्रधानाचार्य, विभागध्यक्ष व पुस्तकालयाध्यक्ष को मिला। इसका लाभ प्रवक्ता को नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि तीन संवर्ग वेतनमान का लाभ ले रहे है। समरुपता व एकरुपता का सरकार की मंशा पूरी नहीं हो रही है। राजस्व की हानि भी है। इसके लिए विभागीय निदेशक जिम्मेदार है। वेतनमान का लाभ लेने के साथ तीनों संवर्ग के लोग एरियर भी ले रहे है। इस सम्बन्ध में संघ द्वारा समस्त सम्बंधित विभागीय एवं शासकीय उच्चाधिकारियों के साथ साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी सूचना भेजते हुए अवगत करा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments