Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबस स्टेशन के निकट पलटा तेज रफ्तार ट्रक, टला बड़ा हादसा

बस स्टेशन के निकट पलटा तेज रफ्तार ट्रक, टला बड़ा हादसा

अंबेडकर नगर। बुधवार की तड़के अकबरपुर बस स्टेशन के निकट बड़ा हादसा होते-होते बच गया। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर ओवर ब्रिज के डिवाइडर से टकराकर पलट गई , गनीमत यह रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। ट्रक पलटने से आवागमन आंशिक रूप से बाधित हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को वहां से हटवाया। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह लगभग चार बजे बस स्टेशन के निकट टांडा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ऊपरगामी सेतु की रेलिंग से टकराकर बस स्टेशन की तरफ जाने वाले सड़क पर पलट गई । गनीमत यह रही कि वहां उस समय कोई मौजूद नहीं था,आसपास सटे मकान भी हैं उनको भी कोई क्षति नहीं पहुंची । ट्रक पर दफ्ती लदा हुआ था। ट्रक पलटने से वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। ट्रक चालक व खलासी को मामूली चोटें आई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments