Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर शीतला माता मंदिर...

पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर शीतला माता मंदिर में विशेष पूजन

0

जलालपुर अंबेडकर नगर। नगर स्थित श्री शीतला माता मठिया मंदिर में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर राष्ट्र की समृद्धि और प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए राष्ट्र की उन्नति के लिए भी प्रार्थना की।

कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि तथा संयोजन मीडिया प्रभारी विकास निषाद ने किया। आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने भी एक स्वर में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर आशुतोष उपाध्याय, केशव श्रीवास्तव, सुरेश गुप्त, मानिकचंद सोनी, सीतल सोनी, नृपेंद्र कुशवाहा, अरुण मिश्र, दुर्गेश गुप्ता, डेविड गोरे, जितेंद्र शिल्पी, सोनू गुप्ता, गोपाल सोनकर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं भक्तगण मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version