Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर कोर्ट के वारंटी को अहिरौली पुलिस ने दबोचा, पॉक्सो समेत कई मामलों...

कोर्ट के वारंटी को अहिरौली पुलिस ने दबोचा, पॉक्सो समेत कई मामलों में वांछित

0

अम्बेडकर नगर। अहिरौली पुलिस ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए एक गैर-जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, अपहरण समेत विभिन्न संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भीटी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार को गैर-जमानती वारंट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में रामतिलक विश्वकर्मा पुत्र रामरूप विश्वकर्मा निवासी अशरफपुर बरवां थाना अहिरौली को अकबरपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने स्थित गली के पास से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध एसटीऔर पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला विचाराधीन है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ अहिरौली और अकबरपुर थानों में अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, लूट, धोखाधड़ी, जालसाजी, सरकारी कार्य में बाधा, धमकी तथा एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में छह मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आशुतोष शर्मा और हेड कांस्टेबल भानू शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version