Sunday, August 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत राजकीय कार्यालयों में चलाया गया विशेष स्वच्छता...

स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत राजकीय कार्यालयों में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान


अयोध्या। स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत सिविल लाइन स्थित आयुक्त कार्यालय परिसर  में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंडलायुक्त द्वारा आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ भी दिलायी गयी। स्वच्छता ही सेवा विशेष सफाई अभियान के तहत 17 सितम्बर से अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत श्रमदान, कुण्डों एवं तालाबों की सफाई, प्राचीन धरोहरों एवं विरासतों, बाजारों एवं व्यवसायिक क्षेत्रों, ढाबो राजकीय कार्यालयों, विद्यालयों आदि क्षेत्रों में वृहद स्तर पर साफ सफाई, मलिन बस्तियों में साफ सफाई एवं 26 सितम्बर  से 02 अक्टूबर तक निरन्तर 155 घंटे की साफ-सफाई का कार्यक्रम नियत है, जो नियमित रूप से चलाया जा रहा है। आयुक्त कार्यालय में स्वच्छता शपथ के दौरान अपर आयुक्त प्रशासन अजय कांत सैनी, सीईओ अयोध्या जी तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद संतोष कुमार शर्मा, अपर आयुक्त न्यायिक राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, संयुक्त विकास आयुक्त विजय कुमार, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments