Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पार्टी कार्यालय पर सपाईयों ने मुलायम सिंह यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

पार्टी कार्यालय पर सपाईयों ने मुलायम सिंह यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

0
113

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह की पुण्यतिथि पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाई। पार्टी कार्यालय पर आयोजित एक सभा में उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव एक ऐसे नेता थे जिनसे समाज का हर वर्ग प्रेरणा लेता था।
पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने कहा कि वे समाज के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत रहे। प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक जयशंकर पांडे ने कहा कि स्व मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया । पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर आज जिले में तमाम स्थानों पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, सपा जिला महासचिव बख्तियार खान, हामिद जाफर मीशम, मो हलीम पप्पू, अमृत राजपाल, राहुल सिंह, बलराम मौर्य, छेदी सिंह, मिर्ज़ा सादिक हुसैन, छोटे लाल यादव, इंद्रपाल यादव, ओ पी पासवान, राजेश पटेल, एजाज अहमद, ललित यादव, राम जी पाल, मो अली, रिजवान रसूल, राम बहादुर यादव, दीपू सिंह, राशिद जमील, श्री चंद्र यादव, रक्षा राम यादव, सिराज अहमद, शिव बरन यादव, अंसार अहमद, सरोज यादव, अपर्णा जायसवाल मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here